जालंधर नगर निगम में 10 अधिकारीयों के काम में बदलाव किये गए हैं। यह बदलाव 2024 की लोक सभा चुनाव को देखते हुए लिया गया है। नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन ने मॉडल टाउन के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ से फील्ड का काम वापिस ले लिया। जबकि पिछले तीन महीने में अगर अवैध निर्माणों और कालोनियों पर कार्रवाई हुई तो इसे इलाके में सबसे ज्यादा हुई। इससे नगर निगम के खजाने में राजस्व की भी बढोत्तरी हुई।
नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन ने आदेश जारी करते हुए मॉडल टाउन और 66 फुटी रोड का सारा कामकाज सुखदेव से वापस लेते हुए राजकुमार और मदनजीत सिंह बेदी को दे दिया है। इसके अलावा नगर निगम के कमिश्नर ने 10 अफसरों के काम में भी बदलाव किया है। एटीपी सुखदेव लगातार कई बड़े बिल्डर्स के अवैध कामों पर कार्रवाई कर रहे थे। कई लोगों को नोटिस भी जारी किया था।