पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद संजीव अरोड़ा ने अपनी सभी 8 कंपनियों के एमडी पद से इस्तीफा दे दिया है। इनमें हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड भी शामिल है। अरोड़ा ने रविवार को कंपनी के बोर्ड को बताया कि वह 3 अगस्त 2025 से यह पद छोड़ रहे हैं।
क्यों दिया इस्तीफा?
अरोड़ा ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि 3 जुलाई 2025 को पंजाब के राज्यपाल कि तरफ से उन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण सार्वजनिक पद की जिम्मेदारियां अब उनकी पूरी निष्ठा और समर्पण की मांग करती हैं। उन्होंने कहा कि अब वे कंपनी में अपनी पूर्व भूमिका को निभा पाना संभव नहीं समझते।
संजीव अरोड़ा का सफर
संजीव अरोड़ा 23 जून को पंजाब से विधायक चुने गए थे और 3 जुलाई को कैबिनेट मंत्री बने। अब वे मंत्री पद की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए कंपनियों के काम से खुद को अलग कर रहे हैं।