खबरिस्तान नेटवर्क: भारत-पाक में सीजफायर होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। ऐसे में इसी दौरान एक बड़ी खबर सामने आई है। सी.एम मान फिरोजपुर ड्रोन हमले में घायल हुए लोगों से आज मिलने जाएंगे। जी.एम.सी में घायल लोगों का हाल-चाल जानेंगे। वहीं बात दें कि ड्रोन हमले में घायल हुए लोगों का इलाज फरिश्ते योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। सरकार उनका सारा खर्चा भी उठा रही है। उनका पूरा इलाज फ्री में होगा।
घायल लोगों को मिलेगा इलाज
भारत-पाक तनाव के बीच सी.एम मान ने कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। इसमें उन्होंने ऐलान किया था कि युद्ध या आतंकी हमलों में घायल हुए हर नागरिक की देखभाल सरकार करेगी। इस तनाव के बीच घायल लोगों को सर्वोत्तम इलाज मिलेगा। पंजाब सरकार मानवता और जिम्मेदारी के साथ हर एक नागरिक के साथ खड़ी हुई है। सी.एम मान ने कहा था कि हर नागरिक की सुरक्षा और इलाज उनकी जिम्मेदारी है। बता दें कि बीती शाम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत-पाक के बीच सीजफायर होने वाला है। उनके इस दावे के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।