web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

जालंधर से आप के विधायक रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड, भ्रष्टाचार केस में बड़ा एक्शन


जालंधर से आप के विधायक रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड,
5/23/2025 11:55:28 AM         Raj        Jalandhar Central MLA, Big action by Punjab government, Punjab government Jalandhar, Raman Arora arrested, corruption charges             

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर से बड़ी खबर है। सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा के ऑफिस और घर पर पंजाब विजिलेंस की टीमों ने रेड की है। कुछ देर पहले रमन अरोड़ा को पंजाब विजिलेंस की टीम ने जालंधर के हरि मंदिर के पास से हिरासत में लिया। विजिलेंस उनके अशोक नगर स्थित घर में जांच कर रही है।  

जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रमन अरोड़ा  2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में चुने गए थे और वर्तमान में पंजाब विधानसभा के सदस्य हैं। हाल ही में, रमन अरोड़ा चर्चा में आए हैं क्योंकि पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस ले ली है।

ਆਪਣਾ ਹੋਵੇ ਚਾਹੇ ਬੇਗਾਨਾ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ! pic.twitter.com/eOMuYdJGNS

— AAP Punjab (@AAPPunjab) May 23, 2025

उन्होंने बताया था कि उन्हें इस निर्णय का कारण नहीं पता और फिलहाल उनके पास कोई सुरक्षा कर्मी नहीं हैं। उनकी सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद एक व्यापारी ने लड्डू भी बांटे थे। इसके बाद वह दो दिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहे थे। 

जालंधर नगर निगम के बिल्डिंग विभाग के एक सहायक टाउन प्लानर की गिरफ्तारी के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की जांच में रमन अरोड़ा का नाम भी सामने आया है। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई औपचारिक आरोप नहीं लगाया गया है ।

कपड़े का है कारोबार

रमन अरोड़ा व्यवसाय से वे कपड़े के व्यापारी हैं और जालंधर के पीर बोदलां बाजार में उनका व्यापार है। राजनीति में आने से पहले, उन्होंने COVID-19 महामारी के दौरान सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे उन्हें कांग्रेस सरकार के दौरान खत्री-अरोड़ा पंजाब बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया था।

2021 में आए थे सियासत में

रमन अरोड़ा का राजनीतिक सफर दिसंबर 2021 में शुरू हुआ जब उन्होंने अरविंद केजरीवाल से एक जागरण कार्यक्रम में मुलाकात की। इस मुलाकात से प्रेरित होकर उन्होंने आम आदमी पार्टी से जुड़ने का निर्णय लिया और 2022 के विधानसभा चुनाव में पहली बार उम्मीदवार बने।

विधायक बनने के बाद रमन अरोड़ा की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठते रहे हैं। पंजाब सरकार का करप्शन के खिलाफ बड़ा एक्शन है। 

'Jalandhar Central MLA','Big action by Punjab government','Punjab government Jalandhar','Raman Arora arrested','corruption charges'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  •  पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई,

    पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, जालंधर की Rachel Gupta ने किया भारत का नाम रोशन

  • जालंधर से आप के विधायक रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड,

    जालंधर से आप के विधायक रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड, भ्रष्टाचार केस में बड़ा एक्शन

  • रमन अरोड़ा की सेहत बिगड़ी, अस्पताल में दो बार चेकअप

    रमन अरोड़ा की सेहत बिगड़ी, अस्पताल में दो बार चेकअप निकलते वक्त अरोड़ा ने कहा - वह ठीक हैं

Recent Post

  • Fastag को लेकर नितिन गडकरी ने कर दिया बड़ा ऐलान,

    Fastag को लेकर नितिन गडकरी ने कर दिया बड़ा ऐलान, निजी गाड़ियों वालों को होगा फायदा

  •  तरनतारन-पट्टी सड़क हादसे का CCTV फुटेज आया सामने,

    तरनतारन-पट्टी सड़क हादसे का CCTV फुटेज आया सामने, युवक की मौ'त, 5 दिन बाद ड्राइवर गिरफ्तार

  • Air India की लंदन से अमृतसर आने वाली फ्लाइट रद्द,

    Air India की लंदन से अमृतसर आने वाली फ्लाइट रद्द, दो दिनों में चार फ्लाइट्स Cancel

  • पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से आधे घंटे की बात,

    पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से आधे घंटे की बात, बोले- भारत तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार नहीं करता

  •  पंजाब में 16 साल के वॉलीबॉल खिलाड़ी की तेजधार हथियारों से हत्या,

    पंजाब में 16 साल के वॉलीबॉल खिलाड़ी की तेजधार हथियारों से हत्या, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

  • लारेंस बिश्नौई गैंग की कनाडा में मुश्किलें बढ़ेंगी,

    लारेंस बिश्नौई गैंग की कनाडा में मुश्किलें बढ़ेंगी, आतंकवादी संगठन घोषित करने की उठी आवाज

  •  UP में दर्दनाक हादसा,

    UP में दर्दनाक हादसा, पुल से टकरा कर पलटी कार, आग लगने से 2 साल के मासूम समेत 5 लोगों की मौ'त

  •  पंजाब में आज फिर होगी बारिश,

    पंजाब में आज फिर होगी बारिश, सुबह से ही कई जिलों में छाए बादल, 40 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी हवाएं

  • दिव्या ज्योति जागृति संस्थान और कैंट बोर्ड की पहल,

    दिव्या ज्योति जागृति संस्थान और कैंट बोर्ड की पहल, जालंधर कैंट में चल रहा है 7 दिनो का योगा कैंप

  • श्री अमरनाथ यात्रा नो फ्लाइंग जोन घोषित,

    श्री अमरनाथ यात्रा नो फ्लाइंग जोन घोषित, खामेनेई के मरने से ही यह जंग खत्म होगी -इजरायल,

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY