अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का आज तीसरा दिन है। आज दो इवेंट्स हैं। पहली थीम टस्कर ट्रेल्स है, जिसमें मेहमानों के लिए दोपहर में लंच का इंतजाम किया गया है। शाम को दूसरा इवेंट होगा, जिसकी थीम हस्ताक्षर है। रात में इस इवेंट में गेस्ट्स के लिए डांस और सॉन्ग परफॉर्मेंस होंगी, जिसका ड्रेस कोड हेरिटेज इंडियन है। 2 मार्च को सेलिब्रेशन का दूसरा दिन था। इस दिन दोपहर में मेहमानों को जंगल टूर करवाया गया और रात में परफॉर्मेंस हुईं। मार्क जुकरबर्ग और बिल गेट्स जैसे कई विदेशी मेहमान पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आए। दूसरे दिन नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने डांस परफॉर्मेंस दी। वहीं सलमान खान-शाहरुख खान और आमिर खान ने स्टेज पर साथ डांस कर हर किसी का ध्यान खींचा।
ईवनिंग सेरेमनी में प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ डांस परफॉर्मेंस भी दी है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम.एस धोनी ने CSK के अपने एक्स टीम मेट DJ ब्रावो के साथ डांडिया खेला।
दूसरे दिन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं…
नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने फिल्म श्री 420 के गाने प्यार हुआ इकरार हुआ पर परफॉर्मेंस दी है।
.jpg)
दूसरे दिन शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान ने मिलकर RRR के गाने नाटू-नाटू में डांस किया है। शाहरुख खान ने सोलो परफॉर्मेंस भी दी।
.jpg)
दिलजीत ने सैफ और करीना को स्टेज पर बुलाया। करीना ने दिलजीत के कहने पर स्टेज पर ठुमके भी लगाए।
.jpg)
सिद्धार्थ मल्होत्रा और रणबीर कपूर गले मिले। रणबीर ने कियारा को ग्रीट किया।
.jpg)
रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ ने एक-दूसरे के साथ मस्ती की।
.jpg)
ब्लैक कुर्ते में पहुंचे सलमान खान ने अनंत अंबानी को गले लगाया। इस दौरान उनके बॉडीगार्ड शेरा भी मौजूद थे।
.jpg)
सेरेमनी अटेंड करने वरुण धवन और उनकी वाइफ नताशा भी पहुंचे। इस दौरान प्रेग्नेंट नताशा दलाल का बेबी बंप भी दिखा।
.jpg)
दूसरे दिन के इवेंट से अनंत अंबानी- राधिका मर्चेंट और आकाश अंबानी-श्लोका मेहता ने साथ तस्वीर क्लिक करवाई है।
.jpg)
करीना कपूर ने दूसरे दिन मैटेलिक साड़ी पहनी थी, जबकि सैफ अली खान और तैमूर ब्लैक अचकन में ट्विन कर रहे थे। दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह ने रेड कारपेट पर फोटोशूट करवाया है।
.jpg)
जान्हवी कपूर ने रेड कारपेट पर बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और भाई अर्जुन कपूर के साथ पोज किया है। सुहाना खान ने दूसरे दिन ब्लू राड़ी पहनी थी, जबकि अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने गोल्डन लहंगा पहना था।
.jpg)
मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान पारंपरिक परिधान में नजर आए। दूसरे दिन बिल गेट्स पारंपरिक परिधान में नजर आए। उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड पॉल हर्ड भी नजर आईं।
.jpg)
क्रिकेट के भगवान कहे जाने पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजलि के साथ दूसरे दिन भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पति जुबिन के साथ पहुंचीं। बिल और पॉल हर्ड से मुलाकात भी की।
.jpg)
कैंसर से जंग जीतने वाली 90 की मशहूर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे भी सेरेमनी में मौजूद रहीं। रानी मुखर्जी लाल साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। शाहरुख खान की फिल्म जवान के डायरेक्टर एटली कुमार और उनकी वाइफ।
.jpg)
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी अंबानी के बुलावे पर फंक्शन अटेंड करने पहुंचे। स्पेशल अंदाज में अडाणी इंडस्ट्रीज के मालिक और भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अडाणी का स्वागत किया गया।
.jpg)
ईशा अंबानी के दूसरे दिन का लुक। उनके साथ दोनों बच्चे, कृष्णा पीरामल (दाएं) और आदिया पीरामल (बाएं)।
.jpg)
विक्की- कटरीना और रणवीर-दीपिका ने एक साथ जंगल सफारी का लुत्फ उठाया।
.jpg)
मार्क जुकरबर्ग और उनकी वाइफ को मुकेश अंबानी और उनके बेटे आकाश ने पर्सनली ग्रीट किया।
.jpg)
आकाश अंबानी ने पत्नी श्लोका के साथ जंगल सफारी के दौरान फोटोशूट कराया। राधिका के साथ नीता अंबनी ने जंगल सफारी का लुत्फ उठाया। जंगल सफारी के दौरान राधिका को मुकेश अंबानी ने लगाया गले।