मुंबई से लंदन (London) जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरने के तीन घंटे तक हवा में रहने के बाद वापस मुंबई लौट आई। रिपोर्ट के अनुसार इस फ्लाइट ने अपनी यात्रा अधूरी छोड़ते हुए मुंबई एयरपोर्ट पर वापसी की। वही इसे लेकर अब एअर इंडिया ने एक बयान में कहा है कि वर्तमान में ईरान में स्थिति तनावपूर्ण है। ईरान का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है, जिसके चलते उसकी कई उड़ानों को या तो डायवर्ट किया जा रहा है या वे अपने मूल स्थान पर वापस लौट रही हैं।
तीन घंटे हवा में रहने के बाद वापस लौटा विमान
ईरान की स्थिति देखते हुए मुंबई से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरने के कुछ घंटे बाद वापस मुंबई लौट आई। इस फ्लाइटरडार24 के आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई से लंदन जा रहे इस विमान ने सुबह 5:39 बजे हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी, जो तीन घंटे तक हवा में रहने के बाद वापस लौट आई।
ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र किया बंद
बता दे कि फ्लाइट को वापस बुलाने का कारण ईरान में बने हालात हैं। इस व्यक्त ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। इसलिए फ्लाइट को वापस लौटना पड़ा। साथ ही एयर इंडिया ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ और फ्लाइट्स को भी या तो डायवर्ट कर दिया है या वापस बुला लिया है।
वही इस को लेकर एयर इंडिया ने कहा, यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए, एयर इंडिया की कई उड़ानें या तो डायवर्ट की जा रही हैं या अपने मूल स्थान पर लौट रही हैं।
इन उड़ानों का रूट बदला और कई उड़ानें वापस लौट रही
- लंदन हीथ्रो-मुंबई फ्लाइट संख्या AI130 विएना की ओर मोड़ी गई।
- न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट संख्या AI102 शारजाह की ओर मोड़ी गई।
- न्यूयॉर्क-मुंबई फ्लाइट संख्या AI116 जेद्दा की ओर मोड़ी गई।
- लंदन हीथ्रो-दिल्ली फ्लाइट संख्या AI2018 मुंबई की ओर मोड़ी गई।
- मुंबई-लंदन हीथ्रो फ्लाइट संख्या AI129 मुंबई लौट रही है।
- मुंबई-न्यूयॉर्क फ्लाइट संख्या AI119 मुंबई लौट रही है।
- दिल्ली-वाशिंगटन फ्लाइट संख्या AI103 दिल्ली लौट रही है।
- नेवार्क-दिल्ली फ्लाइट संख्या AI106 दिल्ली लौट रही है।
- वैंकूवर-दिल्ली फ्लाइट संख्या AI188 जेद्दा की ओर मोड़ी जा रही है।
- दिल्ली-न्यूयॉर्क फ्लाइट संख्या AI101 फ्रैंकफर्ट/मिलान की ओर मोड़ी जा रही है।
- शिकागो-दिल्ली फ्लाइट संख्या AI126 जेद्दा की ओर मोड़ी जा रही है।
- लंदन हीथ्रो-बंगलूरू फ्लाइट संख्या AI132 शारजाह की ओर मोड़ी जा रही है।
- लंदन हीथ्रो-दिल्ली फ्लाइट संख्या AI2016 विएना की ओर मोड़ी गई।
- वाशिंगटन-दिल्ली फ्लाइट संख्या AI104 विएना की ओर मोड़ी गई।
- टोरंटो-दिल्ली फ्लाइट संख्या AI190 फ्रैंकफर्ट की ओर मोड़ी गई।
- दिल्ली-टोरंटो फ्लाइट संख्या AI189 दिल्ली की ओर वापस आ रही है।
एयरलाइन ने असुविधा के लिए जताया खेद
एअर इंडिया ने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में एयरलाइन की ओर से कहा कि यात्रियों को हो रही असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं। समस्या को कम करने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं, यात्रियों से सहयोग की उम्मीद है। जिन यात्रियों को परेशानी हो रही है, उनके लिए आवास की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा फ्लाइट कैंसिल होने पर रिफंड दिया जाएगा। साथ ही जो यात्री अपने गंतव्य की ओर जाना चाहते हैं, उनकी फ्लाइट री-शेड्यूल की जा रही है। यात्रियों को सलाह है कि वे अपनी फ्लाइट का स्टेट्स http://airindia.com/in/en/manage/flight-status.html पर लॉगइन करके चेक कर लें।
Indian Embassy ने भारतीय नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
ईरान पर इजरायल की तरफ से हमला किए जाने के बाद Indian Embassy ने इजरायल में मौजूद भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और गैर जरूरी यात्रा करने से बचने की सलाह दी है। ईरान के खिलाफ इजरायल की तरफ से ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ शुरू करने की घोषणा के तुरंत बाद दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘क्षेत्र में मौजूदा हालात के मद्देनजर इजरायल में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी जाती है। साथ ही Embassy ने सलाह दी, कृपया सावधानी बरतें, देश के भीतर गैर जरूरी यात्रा से बचें और सुरक्षा स्थलों के नजदीक रहें।
विमान हादसे में 265 लोगों की मौत
बता दे कि बीते दिन अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया था। प्लेन क्रैश हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी समेत अब तक करीब 265 लोगों की मौत हो गई है। इस विमान हादसे में केवल एक व्यक्ति बचा है। जानकारी के अनुसार प्लेन की सीट नंबर 11-A पर बैठे हुए भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार हादसे में जिंदा बच गए हैं। वही इस हादसे में 5 मृतक उस मेडिकल हॉस्टल के हैं, जहां प्लेन क्रैश हुआ था।