देश में बारिश का दौर लगातार जारी है, वही भारी बारिश के कारण हरियाणा के पंचकूला में मोरनी हिल्स में लैंडस्लाइड हो गया, जिसके कारण रानी से मोरनी की ओर जाने वाली मेन रोड बंद हो गई। साथ ही मोरनी हिल्स से गुजरती कोटी नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। इसमें हिमाचल में हो रही बारिश का पानी आ रहा है।
बारिश का अलर्ट जारी
वही आज भी हरियाणा में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दे कि इस लैंडस्लाइड के कारण सड़क पर पेड़ गिर गए और भारी मात्रा में पत्थर और मिट्टी जमा हो गई है। जिससे पैदल रास्ता तक नहीं बचा है। साथ ही मोरनी हिल्स से गुजरती कोटी नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। इसमें हिमाचल में हो रही बारिश का पानी आ रहा है। वहीं अंबाला में बारिश के बाद दलदल हुई सड़क में इनोवा धंस गई।
चंडीगढ़-मनाली फोरलेन बंद
वहीं, चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर मंडी के पंडोह के साथ दवाड़ा में बीती रात को लैंडस्लाइड हो गया। वही बीते दिन उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही मच गई। इस घटना में करीब 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 जवानों समेत 60 से ज्यादा लोग लापता हैं। इस घटना से जुड़ी कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमे लोगों के घर तबाह होते हुए नजर आ रहे है।