गगन वालिया की कलम से : जालंधर वेस्ट हलके में बदले राजनीतिक समीकरण

पिछले एक दो दिन से मेरी कुछ राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से बातचीत हो रही थी। अंदर ही अंदर मैंने महसूस किया कि वेस्ट हल्के को लेकर कुछ अलग ही समीकरण बन सकते हैं। जैसे कि मान लिजिए अगर बीजेपी रिंकू और शीतल में से किसी एक को भी टिकट देती है तो वह दोनों एक दूसरे का साथ देंगे या जड़ें काटेंगे यह अंदाज़ लगाना काफ़ी मुश्किल है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पिछले एक दो दिन से मेरी कुछ राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से बातचीत हो रही थी। अंदर ही अंदर मैंने महसूस किया कि वेस्ट हल्के को लेकर कुछ अलग ही समीकरण बन सकते हैं। जैसे कि मान लिजिए अगर बीजेपी रिंकू और शीतल में से किसी एक को भी टिकट देती है तो वह दोनों एक दूसरे का साथ देंगे या जड़ें काटेंगे यह अंदाज़ लगाना काफ़ी मुश्किल है।

वैसे राजनीति में ज्यादातर जो देखा गया है इसमें लोग,दोस्त, रिश्तेदार एक दूसरे को आगे नहीं बढ़ने देते। इस स्थिति में पार्टी का सीट जितना आसान नहीं होगा। अगर बीजेपी विजय सांपला को वेस्ट से टिकट दे देती है तो शीतल को सांपला के साथ मिलकर चलना पड़ेगा।

क्योंकि सांपला ही शीतल अंगुराल के गुरु हैं वह सांपला को जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। और सांपला आम आदमी पार्टी के रोबिन सांपला के गुरु और चाचा भी हैं। रोबिन सांपला के लिए बड़ी चुनौती खड़ी हो जाएगी कि वह पार्टी का साथ दें या अपने गुरु और चाचा का समर्थन करें।

रही बात रिंकू की तो बीजेपी रिंकू को कोई बड़ी चेयरमैनी दे कर समझा सकती है फिर मोहिंदर भगत या फिर कोई और जिसे आम आदमी पार्टी टिकट दे उसके लिए मुकाबला आसान नहीं होगा। कांग्रेस तो वैसे भी वेस्ट से कोई चेहरा तलाश रही है। आगे आगे देखो होता है क्या, बीजेपी यह तुरुप का पत्ता चल सकती है यह एक बड़ा सवाल है। मैंने तो जो सुगबुगाहट महसूस की आपके साथ साझा कर रहा हूं। -गगन वालिया की कलम से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *