जालंधर में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 21 नवंबर को शहर में मुख्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इसका आयोजन गुरुद्वारा दीवान अस्थान, सेंट्रल टाउन प्रबंधक कमेटी की ओर से किया जा रहा है।

नगर कीर्तन को देखते हुए जिला प्रशासन ने अहम आदेश जारी किए हैं। इसके तहत 21 नवंबर को दोपहर 12 बजे के बाद जिले की सीमा में आने वाले सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों व कॉलेजों में विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है।









