पंजाबी सिंगर Sharry Mann के लाइव शो को लेकर विवाद, इन गानों को लेकर आपत्ति

मोहाली में 28 नवंबर को पंजाबी सिंगर शैरी मान का शो होने जा रहा है, लेकिन इस शो पहले ही विवाद खड़ा हो गया है। शो में शराब पर गाए जाने गाने की आशंका को लेकर पंजाब राज्य बाल अधिकार रक्षा आयोग ने सख्त रुख अपनाया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोहाली में 28 नवंबर को पंजाबी सिंगर शैरी मान का शो होने जा रहा है, लेकिन इस शो पहले ही विवाद खड़ा हो गया है। शो में शराब पर गाए जाने गाने की आशंका को लेकर पंजाब राज्य बाल अधिकार रक्षा आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने इस मामले में एसएएस नगर के डिप्टी कमिश्नर (DC) को पत्र लिखकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

पंडितराव ने दी है शिकायत है
यह मामला डॉ. पंडितराव धरेणवर की ओर से आयोग को दी गई शिकायत के बाद सामने आया है। शिकायत में आशंका जताई गई है कि कार्यक्रम के दौरान शराब को बढ़ावा देने वाले गाने प्रस्तुत किए जा सकते हैं, जिसका बच्चों और युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ सकता है।

शराब का प्रचार करने वाले गानों पर जताई आपत्ति
शिकायतकर्ता ने शैरी मान के शो में गाए जा सकने वाले कुछ गानों के बोल पर सवाल उठाए हैं। इनमें ‘लाके तिन पैग बलिए, होस्टल वाला कमरा दे दो जी’ जैसे बोल शामिल हैं। इस तरह के गानों के जरिए शराब की खपत को सामान्य और आकर्षक रूप में पेश किया जाता है। इससे कम उम्र के बच्चों और युवाओं पर नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है।

बाल अधिकार आयोग ने DC को लिखा पत्र
डॉ. पंडितराव धरेणवर की शिकायत मिलने के बाद पंजाब राज्य बाल अधिकार रक्षा आयोग ने मामले का संज्ञान लिया। आयोग की ओर से एसएएस नगर के डिप्टी कमिश्नर को शिकायत की कॉपी भेजते हुए जरूरी कदम उठाने और नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

28 नवंबर को होना है लाइव शो
गौरतलब है कि पंजाबी गायक शैरी मान का लाइव शो 28 नवंबर को न्यू चंडीगढ़ के वर्ल्ड स्ट्रीट में प्रस्तावित है। कार्यक्रम से पहले बाल अधिकार आयोग की ओर से उठाए गए इस कदम के बाद आयोजन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *