पंजाब में पुलिसकर्मियों की सुरक्षा पर सवाल, गुरदासपुर में हेड कांस्टेबल की मिली लाश!

Questions raised over the safety of police personnel in Punjab; body of a head constable found in Gurdaspur!

पंजाब के गुरदासपुर से बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे पर स्थित गांव मान कौर सिंह के पास एक पुलिसकर्मी का शव मिला है। मृतक की पहचान हेड कांस्टेबल विनोद कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मी के सिर पर चोट लगने की पुष्टि हुई है, जबकि उन्हें गोली मारे जाने की आशंका भी जताई जा रही है।वहीं, परिवार ने दावा किया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने विनोद कुमार को गोली मारकर उनकी हत्या की है।

बताया जा रहा है कि विनोद कुमार पठानकोट में ड्यूटी पर तैनात थे और बीती रात ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी लाश संदिग्ध हालात में मिली।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। गुरदासपुर के एसएसपी के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरी घटना की जानकारी साझा की जाएगी। फिलहाल मृतक का शव सिविल अस्पताल गुरदासपुर में रखा गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्या की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पिछले अक्टूबर में फिरोजपुर में ASI इकबाल सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे पहले अमृतसर में भी ASI जोगा सिंह और ASI हरजीत सिंह का गोली मारकर कत्ल कर दिया गया था।फिलहाल गुरदासपुर की इस घटना को लेकर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *