ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर के तरनतारन रोड पर बीती रात जमीनी विवाद को लेकर ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। लगातार गोलियों का आवाज सुनकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल बन गया। वहीं आरोपियों की यह हरकत पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फायरिंग करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
लैंटर गिराकर मौके से फरार हुए आरोपी
जानकारी के मुताबिक देर रात आरोपी कार में आए और उन्होंने पहले हवाई फायरिंग की। हवाई फायरिंग के बाद आरोपियों ने जेसीबी की मदद से हाल में डाले गए लैंटर को गिरा दिया और मौके से फरार हो गए हैं। हालांकि आरोपी पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गए।
घटनास्थल से 20 से 25 खाली कारतूस बरामद
सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से करीब 20 से 25 खाली कारतूस के खोल बरामद किए। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में ली।मौके पर पहुंचे एसीपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।









