पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बुधवार को एक IAS अधिकारी समेत 13 PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इसके साथ ही तीन अधिकारियों के तबादला आदेश भी रद्द कर दिए गए हैं। सरकार की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।
आदेश के मुताबिक, राजपाल सिंह (PCS 2012), सूरज (PCS 2022) और रोहित जिंदल (PCS 2025) के तबादले रद्द कर दिए गए हैं। ये तीनों अधिकारी अब अपने पुराने पदों पर ही काम करते रहेंगे।



IAS अधिकारी को लुधियाना में मिली नई जिम्मेदारी
पीयूषा बर्धक (IAS 2024), जो पहले SDM अजनाला के पद पर तैनात थीं, उन्हें विशेष कार्य अधिकारी (शहरी विकास) के साथ डिप्टी कमिश्नर, लुधियाना नियुक्त किया गया है।
इन PCS अधिकारियों को मिली नई तैनाती
ज्योति बाला मट्टू को नगर निगम होशियारपुर के कमिश्नर पद से हटाकर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास), फाजिल्का लगाया गया है।
मनजीत सिंह चीमा को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास), मलेरकोटला नियुक्त किया गया है।
मनकंवर सिंह चहल को RTO लुधियाना के साथ सचिव, RTA जालंधर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
दीपक भाटिया को SDM गुरदासपुर से SDM आदमपुर लगाया गया है।
इनायत को PUDA में अतिरिक्त मुख्य प्रशासक (नीति) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जसलीन कौर को SDM आदमपुर से SDM धूरी नियुक्त किया गया है।
अशोक कुमार को सहायक कमिश्नर (जनरल) और RTO गुरदासपुर से SDM पठानकोट लगाया गया है।
प्रीतइंदर सिंह बैंस को सचिव, RTA जालंधर से नगर निगम होशियारपुर का कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
सचिन पाठक को SDM जीरा से SDM गुरदासपुर लगाया गया है।

सारंगप्रीत सिंह औजला को SDM बटाला से सहायक कमिश्नर (जनरल), गुरदासपुर के साथ RTO गुरदासपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
ज्योत्स्ना सिंह को SDM मुकेरियां से SDM बटाला नियुक्त किया गया है।
मनदीप सिंह मान को SDM पठानकोट से SDM मुकेरियां लगाया गया है।
परमिंदर कौर को सहायक कमिश्नर (जनरल), मोगा से सहायक कमिश्नर (जनरल), शहीद भगत सिंह नगर नियुक्त किया गया है।
सरकार के इस फैसले के बाद कई जिलों में प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं।









