ट्रेनों के बाद अब फ्लाइट टिकटों ने निकाला दम, 15 दिन में दोगुना हुआ हवाई किराया

त्योहारी सीजन में अपने घर जाने की योजना बना रहे लोगों की जेब पर अब हवाई सफर भी भारी पड़ने लगा है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग के बीच फ्लाइट टिकटों की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। दिवाली और छठ पूजा के मद्देनजर चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उत्तर प्रदेश, बिहार, कोलकाता और मुंबई जाने वाली फ्लाइट्स के किराये में काफी बढ़ोतरी हुई है। कई रूट पर टिकट की कीमतें लगभग दोगुनी हो गई हैं।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : त्योहारी सीजन में अपने घर जाने की योजना बना रहे लोगों की जेब पर अब हवाई सफर भी भारी पड़ने लगा है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग के बीच फ्लाइट टिकटों की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। दिवाली और छठ पूजा के मद्देनजर चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उत्तर प्रदेश, बिहार, कोलकाता और मुंबई जाने वाली फ्लाइट्स के किराये में काफी बढ़ोतरी हुई है। कई रूट पर टिकट की कीमतें लगभग दोगुनी हो गई हैं।

पटना और लखनऊ जाने वाली फ्लाइट्स सबसे महंगी

छठ पूजा में अब करीब 10 दिन का समय बचा है। ऐसे में बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही हवाई टिकटों के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। चंडीगढ़ से पटना जाने वाली फ्लाइट का किराया बढ़कर 25,176 रुपए तक पहुंच गया है। करीब 15 दिन पहले इसी रूट पर टिकट 10,961 रुपए में उपलब्ध थी।

इसी तरह लखनऊ जाने वाले यात्रियों को भी पहले के मुकाबले काफी ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। इस रूट पर हवाई टिकट की कीमत 6,500 रुपए से बढ़कर 15,690 रुपए हो गई है।

कोलकाता का किराया भी हुआ दोगुना

त्योहारी सीजन का असर कोलकाता जाने वाली फ्लाइट्स पर भी दिखाई दे रहा है। यहां का हवाई किराया 8,500 रुपए से बढ़कर 18,717 रुपए तक पहुंच गया है। वहीं, मुंबई और गोवा जाने वाली फ्लाइट्स के किराये में तुलनात्मक रूप से कम बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

अलग-अलग शहरों के लिए हवाई किराये में बढ़ोतरी

शहर10 अक्टूबर7 नवंबर
लखनऊ₹6,500₹15,690
पटना₹10,961₹25,176
मुंबई₹8,215₹8,815
कोलकाता₹8,500₹18,717
गोवा₹11,802₹13,672

त्योहारों के नजदीक आने के साथ ही हवाई यात्रा की मांग बढ़ रही है। इसका असर टिकटों की कीमतों पर भी पड़ रहा है। ऐसे में दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने की तैयारी कर रहे लोगों को अब सफर के लिए पहले के मुकाबले काफी ज्यादा बजट रखना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *