Speed ​​Records के मालिक के बेटे दिवित औलख की अंतिम अरदास, पंजाब के कई बड़े सिंगर पहुंचे

जालंधर में दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख की अंतिम अरदास में पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। बाथ कैसल में दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक रखी गई अंतिम अरदास में हरियाणा के नेता दिग्विजय चौटाला, गायक प्रीत हरपाल, देबी मखसूसपुरी और अनमोल गगन मान समेत कई कलाकार पहुंचे।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख की अंतिम अरदास में पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। बाथ कैसल में दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक रखी गई अंतिम अरदास में हरियाणा के नेता दिग्विजय चौटाला, गायक प्रीत हरपाल, देबी मखसूसपुरी और अनमोल गगन मान समेत कई कलाकार पहुंचे। इस दौरान सभी ने दिवित को याद करते हुए परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

दिग्विजय चौटाला और कई कलाकार अंतिम अरदास में पहुंचे
बाथ कैसल में आयोजित अंतिम अरदास में हरियाणा के नेता दिग्विजय चौटाला के अलावा गायक प्रीत हरपाल, देबी मखसूसपुरी और अनमोल गगन मान शामिल हुए। इसके साथ ही दिवंगत गायक कुलदीप मानक के बेटे सहित पंजाबी मनोरंजन जगत की कई अन्य हस्तियों ने भी पहुंचकर दिवित को श्रद्धांजलि दी।

सड़क हादसे में हुई थी दिवित की मौत
दिनेश औलख के बेटे दिवित की रविवार तड़के एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस दुखद घटना से परिवार और करीबियों में शोक की लहर फैल गई थी। 3 तारीख को मॉडल टाउन स्थित श्मशानघाट में दिवित का अंतिम संस्कार किया गया था। पिता दिनेश औलख ने बेटे को मुखाग्नि दी थी।

गिप्पी ग्रेवाल समेत कई गायकों ने दिया था कंधा
दिवित के अंतिम संस्कार में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के कई प्रसिद्ध कलाकार पहुंचे थे। इस दौरान मशहूर गायक और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल समेत अन्य कलाकारों ने दिवित के पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी थी। कलाकारों की मौजूदगी ने परिवार के साथ पंजाबी इंडस्ट्री के गहरे जुड़ाव को भी दिखाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *