लक्की ठाकुर मर्डर केस : जालंधर पुलिस ने शिवसेना नेता नरिंदर थापर समेत 2 को किया अरेस्ट

जालंधर मखदूमपुरा में हुए लक्की ठाकुर मर्डर केस में जालंधर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड में शिवसेना नेता नरिंदर थापर और उसके साथियों की भूमिका सामने आई है। पुलिस ने मामले में नरिंदर थापर और दीपक राणा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को उस समय पकड़ा गया, जब वे जालंधर से फरार होने की कोशिश कर रहे थे।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर मखदूमपुरा में हुए लक्की ठाकुर मर्डर केस में जालंधर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड में शिवसेना नेता नरिंदर थापर और उसके साथियों की भूमिका सामने आई है। पुलिस ने मामले में नरिंदर थापर और दीपक राणा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को उस समय पकड़ा गया, जब वे जालंधर से फरार होने की कोशिश कर रहे थे।

शिवसेना नेता नरिंदर थापर और दीपक राणा गिरफ्तार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मखदूमपुरा इलाके में बीती रात कुछ युवकों ने एक कारोबारी लक्की ठाकुर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। जांच के दौरान शिवसेना नेता नरिंदर थापर, उसके बेटे और अन्य साथियों के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने इस मामले में नरिंदर थापर और दीपक राणा को गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपी रामकिशन, रंजन थापर और अन्य लोगों की भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही है।

नरिंदर थापर के पास थे दो गनमैन, लाइसेंसी हथियार भी पुलिस ने लिए वापस
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार शिवसेना नेता नरिंदर थापर के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके पास सुरक्षा के लिए दो गनमैन तैनात थे। पुलिस ने दोनों गनमैन वापस बुला लिए हैं। इसके साथ ही नरिंदर थापर का लाइसेंसी हथियार भी वापस ले लिया गया है।

पुरानी रंजिश के चलते बढ़ा विवाद, हत्या तक पहुंचा मामला
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। पुरानी रंजिश के कारण दोनों पक्षों के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा था, जो आखिरकार खूनी वारदात में बदल गया। मृतक के परिवार की ओर से अपने बेटे को नरिंदर थापर के बेटे के साथ दोस्ती नहीं रखने के लिए कहा जा रहा था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ने की जानकारी सामने आई है।

फरार होने की कोशिश कर रहे थे आरोपी, पुलिस ने दबोचा
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नरिंदर थापर और दीपक राणा जालंधर से फरार होने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *