जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान पंजाब के 24 साल के अग्निवीर की मौ/त, गांव में पसरा मातम!

24-year-old Agniveer from Punjab dies while on duty in Jammu and Kashmir; mourning grips his village!

पंजाब के पटियाला जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। राजपुरा के नजदीकी गांव गद्दोमाजरा के रहने वाले 24 साल के जवान हरमन नूरी की जम्मू-कश्मीर में सेना में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। मंगलवार शाम करीब 4 बजे सेना के कार्यालय से परिवार को फोन कर इस दुखद घटना की जानकारी दी गई। खबर मिलते ही परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

तीन साल पहले अग्निवीर योजना के तहत हुए थे भर्ती

जानकारी के मुताबिक, हरमन नूरी पुत्र जसवीर सिंह करीब तीन साल पहले अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उनकी तैनाती यूनिट 20 पंजाब के तहत जम्मू में की गई थी, जहां वह अपनी सेवाएं निभा रहे थे।

सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

सेना के अधिकारी जवान के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव गद्दोमाजरा लेकर आ रहे हैं। यहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। हालांकि, फिलहाल हरमन नूरी की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस दुखद घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *