मनप्रीत बादल की बेटी की शादी में पहुंचे PM मोदी, नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मनप्रीत सिंह बादल की बेटी रिया के विवाह समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री की मौजूदगी ने समारोह को खास बना दिया।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मनप्रीत सिंह बादल की बेटी रिया के विवाह समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री की मौजूदगी ने समारोह को खास बना दिया।

दिल्ली में हुआ विवाह समारोह, कई बड़े नेता पहुंचे
रिया बादल का विवाह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. करण सिंह के पोते आर.के. मार्तंड सिंह के साथ हुआ। शादी समारोह का आयोजन दिल्ली के लुटियंस इलाके में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जय इंदर कौर के निजी आवास पर किया गया था।

इस समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और पंजाब भाजपा के प्रदेश प्रधान केवल सिंह ढिल्लों समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की। सभी ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देते हुए उनके नए जीवन की मंगलकामना की।

परिवार के साथ PM मोदी को दिया था शादी का न्योता
बेटी की शादी से पहले मनप्रीत सिंह बादल ने अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को विवाह समारोह में शामिल होने का व्यक्तिगत निमंत्रण दिया था। मुलाकात के समय उनकी पत्नी वीनू बादल, बेटा और बेटी रिया भी मौजूद थे। मनप्रीत बादल ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी और प्रधानमंत्री का समय देने व परिवार को सम्मान देने के लिए आभार जताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *