ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका के कैलिफोर्निया में नगर कीर्तन के दौरान हिंसा देखने को मिली है। जानकारी के मुताबिक सटर काउंटी में आयोजित शनिवार को नगर कीर्तन के दौरान फायरिंग हुई थी। वहीं रविवार को तलवारें चलीं। इस दौरान 2 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की जानकारी के मिलने के बाद पुलिस ने तलवारें चलाने वाले आरोपी दविंदर सिंह गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फायरिंग के मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई है। पुलिस दोनों घटनाओं को आपस में जोड़कर जांच कर रही है। पुलिस सिख गुरुद्वारे के प्रबंधन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि घटनाओं में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।









