ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में एक बार फिर पुलिस मेडिकल स्टोर पर रेड करने पहुंची। इस बार पुलिस ड्रग इंस्पेक्टर के साथ बस्ती बावा खेल अड्डा के पास आनंद मेडिकल स्टोर और प्रभजोत मेडिकल स्टोर पर पहुंची। मेडिकल स्टोर में रेड करने के बाद पुलिस ने आनंद के घर पर रेड करके बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया।
नशा बेचने की सूचना पर कार्रवाई की
ACP आतिश भाटिया ने बताया कि उन्हें बस्ती बावा खेल की दुकान पर नशीली गोलियां बेचने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने ग्राहक बनाकर एक व्यक्ति को दवाईयां लेने के भेजा। जहां दुकान से व्यक्ति एक हजार रुपए की नशीली दवाईयां लेकर आया। इसके बाद बस्ती बावा खेल थाना, थाना 5 और ड्रग इंस्पेक्टर टीम के साथ मिलकर दुकान पर रेड की गई।
100 से ज्यादा नशीली गोलियां बरामद
उन्होंने आगे बताया कि जब टीम रेड की गई तो पता चला कि दुकानदार नशीली गोलियों को पत्ते ने निकालकर किसी अन्य डिब्बे में खुली गोलियां डालकर उसे बेच रहा था। अब तक 100 से अधिक नशीली गोलियां बरामद हो चुकी है। पहले भी दुकान पर रेड की गई थी और दुकानदार को जेल भेजा गया था, लेकिन जेल से बाहर आने के बाद दुकानदार फिर से नशीली गोलियां बेचने लगा।
दुकान को सील करने की प्रक्रिया जारी
ACP आतिश भाटिया ने कहा कि ड्रग इंस्पेक्टर की टीम को चिट्ठी लिखकर दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया जारी की जा रही है और दुकान को सील किया जाएगा।









