जालंधर में अपराधियों के हौंसले बुलंद! थाने के पास चौकीदार पर किया हमला, फिर लूटकर हो गए फरार

जालंधर में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वह पुलिस थानों के पास भी लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने से पीछे हट नहीं रहे हैं। ताजा मामला सामने आया है सेंट्रल टाउन से, जहां देर रात बाइक सवार लुटेरों ने थाने के पास एक चौकीदार को पीटा और फिर उसका फोन छीनकर फरार हो गए। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वह पुलिस थानों के पास भी लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने से पीछे हट नहीं रहे हैं। ताजा मामला सामने आया है सेंट्रल टाउन से, जहां देर रात बाइक सवार लुटेरों ने थाने के पास एक चौकीदार को पीटा और फिर उसका फोन छीनकर फरार हो गए। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

धमकी दी, फिर डंडे से किया हमला
चौकीदार अवनीश ने कहा कि देर रात बाइक सवार 2 नौजवान उसके पास आए। इस दौरान दोनों नौजवान उसे उठाकर कहने लगे कि जो कुछ है वह निकाल दे। जिसके बाद उन्होंने मेरी मेरी तलाशी ली। तलाशी लेने के बाद एक लुटेरा डंडा लेकर आया और डंडा मारने की धमकी भी दी। धमकी के बाद डंडा मारने भी लगता है और दूसरे नौजवान तलाशी लेना शुरू कर देता है।

फोन छीनकर लुटेरे हुए फरार
पीड़ित अवनीश ने आगे बताया कि इस दौरान ट्रक आता देख दोनों वहां से जाने लगे, लेकिन ट्रक जाने के बाद वह फिर से उस पर हमला करने की कोशिश करने लगे और उससे फोन छीनकर दोनों स्नेचर फरार हो गए। वह डेढ़ साल से चौकीदारी कर रहा है, लेकिन पहले कभी उसके साथ ऐसी घटना नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *