जालंधर कैंट महिलाओं के लिए सेफ नहीं! एक हफ्ते में दूसरी बार स्नैचिंग

जालंधर का कैंट इलाका अब महिलाओं के लिए सेफ नहीं रहा है, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि महज एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार महिला से स्नैचिंग की घटना सामने आई है। हाल ये हैं कि एक्टिवा सवार 2 स्नैचर्स आते हैं और बड़े आराम से महिला के गले से सोने की चैन छीनकर फरार हो जाते हैं। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर का कैंट इलाका अब महिलाओं के लिए सेफ नहीं रहा है, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि महज एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार महिला से स्नैचिंग की घटना सामने आई है। हाल ये हैं कि एक्टिवा सवार 2 स्नैचर्स आते हैं और बड़े आराम से महिला के गले से सोने की चैन छीनकर फरार हो जाते हैं। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

घटना की सीसीटीवी फुटेज आई सामने
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैंट के सदर बाजार में कुछ महिलाएं आपस में बातचीत करती हुईं दिखाई दे रही हैं। इसी दौरान एक्टिवा पर 2 स्नैचर आते हैं और वहां पर मौजूद एक महिला के गले से सोने की चैन खींचते हैं और मौके से फरार हो जाते हैं।

लगातार स्नैचिंग की घटनाओं से लोग गुस्सा
वहीं हफ्ते में दूसरी बार स्नैचिंग की इस घटना से स्थानीय लोग काफी गुस्से में हैं। लोगों का कहना है कि अब तो सड़क पर निकलना भी मुश्किल हो गया है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने, मुख्य रास्तों पर नाकेबंदी सख्त करने और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने की मांग की है।

दुकानदारों ने पुलिस पर खड़े किए सवाल
स्थानीय दुकानदारों और निवासियों का कहना है कि जब मुख्य बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में ही लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो आम गलियों की सुरक्षा का क्या होगा? लोगों का सवाल है कि दिन के समय पुलिस की मौजूदगी के बावजूद लुटेरे इतनी आसानी से कैसे भाग निकलते हैं?

स्नैचर पुलिस की गिरफ्त से बाहर
हालांकि अभी तक पुलिस स्नैचरों को पकड़ नहीं पाई है। सदर बाजार में लगातार दूसरी स्नैचिंग की इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़ कर दिए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्नैचरों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *