ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मानसा में एंटी ड्रग टास्क फोर्स के एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक सुबह-सुबह ही एक मेडिकल स्टोर के मालिक ने परविंदर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोलियां इतनी करीबी से मारी गई थी कि वह झोटा के शरीर के आर-पार निकल गई।
झोटे का एक साथी बुरी तरह से घायल
वहीं इस घटना में परविंदर झोटा का साथी बुरी तरह से घायल हो गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। वहीं झोटा के समर्थक उनके घर के बाहर इकट्ठा होना शुरू हो गए हैं।
नशे का विरोध करता था परविंदर झोटा
परविंदर झोटा मानसा में लंबे समय से नशे का विरोध कर रहे थे। वह न केवल नशा बेचने से रोकते थे बल्कि नशा बेचने वालों को भी पकड़ते थे। इसको लेकर कई बार उनका झगड़ा भी हो चुका था। उनके कहने पर कई पंचायतों ने नशे के खिलाफ प्रस्ताव तक पास किए थे।








