पंजाब में 3 दिन मौसम रहेगा खराब, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Weather to remain inclement in Punjab for three days; alert issued for storms, rain, and hailstorms.

पंजाब और चंडीगढ़ में अगले तीन दिन मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आंधी, बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। आज कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।मौसम विभाग के मुताबिक, 14 और 15 अक्टूबर को भी तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है।

6 जिलों में अलर्ट जारी

आज पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, फाजिल्का, मुक्तसर और बठिंडा में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका है। वहीं, चंडीगढ़ में बादल छाए रहने के साथ बारिश या गरज-चमक वाली बौछारें पड़ सकती हैं।

तापमान में बढ़ोतरी, फिर भी सामान्य से कम

पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 2.4 डिग्री नीचे है। भाखड़ा डैम में सबसे अधिक 32.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, पाकिस्तान में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और हिमाचल प्रदेश व उत्तरी हरियाणा के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *