दिल्ली में CJP प्रदर्शन पर बवाल, ममता बनर्जी समेत कई नेता हिरासत में, अभिजीत दीपके की दादी का निधन

Uproar over CAA protest in Delhi; several leaders, including Mamata Banerjee, detained; Abhijit Deepke's grandmother passes away

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार को हिरासत में लिए जाने की खबर है।

प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 1,000 CJP समर्थकों को जंतर-मंतर के पास से हिरासत में लिया। वहीं, CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी गुरुग्राम स्थित उनके घर से हिरासत में लिए जाने का दावा किया गया है।

जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई

प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड लगाए। वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए सड़कों पर कीलें भी लगाई गईं। कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेड तोड़े जाने की भी खबर है।

CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया रोकने की मांग को लेकर प्रदर्शन का आह्वान किया था।

संबित पात्रा ने विपक्ष पर साधा निशाना

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रदर्शन को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि राहुल गांधी वोट चोरी के आरोपों के सबूत क्यों नहीं दे रहे। पात्रा ने कहा कि यह प्रदर्शन दिल्ली को बंधक बनाने की कोशिश है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विपक्ष के बीच की लड़ाई बताते हुए विपक्षी नेताओं पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।

अभिजीत दीपके की दादी का निधन

इस बीच, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की दादी सावित्रीबाई शंकर दीपके का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं और महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी में उन्होंने अंतिम सांस ली।

बताया गया है कि अभिजीत दीपके के माता-पिता हिंगोली जाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, उनके वहां जाने को लेकर दिल्ली पुलिस की अनुमति के संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *