ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब पुलिस ने त्योहारों से पहले बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने तरनतारन से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 4 ग्रेनेड बरामद किए हैं और पूछताछ शुरू कर दी है।
गुप्त सूचना के बाद किया गिरफ्तार
मामले की जानकारी देते हुए CIA स्टाफ इंस्पेक्टर रूपिंदरपाल सिंह ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर सोमवार देर रात यह कार्रवाई की गई। जिसके बाद खेमकरण से कृष्ण सिंह और प्रिंसपाल सिंह नाम के 2 युवकों को गिरफ्तार किया। ये ग्रेनेड ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजे गए थे।
त्योहारों पर हिंसा कराने की थी तैयारी
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि ISI त्योहारों के दौरान पंजाब में हिंसक गतिविधियां कराना चाहती थी। खालरा थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और किसी आतंकी संगठन से इनके कनेक्शन की जांच कर रही है।









