पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8% DA बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन जारी

पंजाब के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते यानी DA को लेकर चल रहे विवाद के बीच सरकार ने 8 प्रतिशत DA बढ़ाने का फैसला किया है। इस बढ़ोतरी के बाद DA 42 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगा। सरकार ने इसे दो किस्तों में लागू करने की घोषणा की है। इसका आज नोटिफिकेशन जारी हो गया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते यानी DA को लेकर चल रहे विवाद के बीच सरकार ने 8 प्रतिशत DA बढ़ाने का फैसला किया है। इस बढ़ोतरी के बाद DA 42 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगा। सरकार ने इसे दो किस्तों में लागू करने की घोषणा की है। इसका आज नोटिफिकेशन जारी हो गया है।

बढ़ा हुआ DA एक अक्टूबर से मिलेगा
यह फैसला कर्मचारियों और पेंशनर्स के संगठनों के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान की बैठक के बाद लिया गया था। सरकार के मुताबिक 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दो 4-4 प्रतिशत की किस्तों में दी जाएगी। बढ़ा हुआ DA सितंबर की सैलरी के साथ 1 अक्टूबर से मिलने की जानकारी दी गई है।

DA बकाया मामले में हाईकोर्ट ने चीफ सेक्रेटरी को किया तलब
इसी बीच पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने DA/DR के लंबित भुगतान से जुड़े मामले में पंजाब के चीफ सेक्रेटरी को 5 अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने पिछली दिशा-निर्देशों के अनुपालन को लेकर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने इससे पहले पंजाब सरकार को कर्मचारियों और पेंशनर्स के लंबित DA/DR की किस्तों को लेकर आदेश दिए थे।

याचिकाकर्ताओं की ओर से आरोप लगाया गया कि सरकार ने अदालत के निर्देशों का पूरी तरह पालन नहीं किया। इसी मामले की सुनवाई के दौरान चीफ सेक्रेटरी को अगली तारीख पर अदालत में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *