ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोहाली में मंगलवार सुबह-सुबह ED की टीम ने GMADA (ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी) के ऑफिस में रेड की। इस रेड के दौरान ईडी ने गमाडा के चीफ इंजीनियर के ऑफिस को पूरी तरह से सील कर दिया और मामले की जांच की जा रही है। इस दौरान वहां पर मौजूद सभी वरिष्ठ अधिकारियों के फोन भी जब्त कर लिए गए हैं।
जालंधर-चंडीगढ़ और दिल्ली की टीमें पहुंची
जानकारी के मुताबिक GMADA के ऑफिस में रेड करने के लिए जालंधर, चंडीगढ़ और दिल्ली की टीमें 3 गाड़ियों में पहुंची। रेड के दौरान ईडी की टीम ने चीफ इंजीनियर के अलावा, एस्टेट ऑफिसर और अतिरिक्त मुख्य प्रशासक को कमरे में बुलाकर बारी-बारी से पूछताछ की।
इस मामले में चल रही है जांच
ED गमाडा में हुए करीब 150 करोड़ रुपए के चेंज ऑफ लैंड यूज (CLU) घोटाले और फीस चूक मामले में सनटेक सिटी (न्यू चंडीगढ़) समेत कई प्रोजेक्टों की जांच कर रही है। इन प्रोजेक्टों को लेकर पिछले समय में दो बिल्डरों के ठिकानों पर भी रेड हुई थी। माना जा रहा है कि यह सारी कार्रवाई उसी मामले से जुड़ी है।









