22 सितंबर से पंजाब में सरकारी बसों का चक्का जाम, यात्रियों की बढ़ सकती है परेशानी

Government bus strike in Punjab from September 22; passengers likely to face inconvenience.

पंजाब में सरकारी बसों से सफर करने वाले लोगों के लिए अहम खबर है। पंजाब रोडवेज, पनबस और PRTC की बसों को लेकर कर्मचारियों ने 22 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है।पंजाब रोडवेज, पनबस और PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की ओर से चंडीगढ़ में बैठक की गई। बैठक के दौरान यूनियन नेताओं ने कहा कि अगर कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया गया तो 22 सितंबर से सरकारी बसों का पूर्ण चक्का जाम किया जाएगा।

यूनियन के प्रधान रेशम सिंह गिल ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों पर कोई ठोस समाधान नहीं कर रही है। इसी के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला लिया गया है।हड़ताल के चलते पंजाब में सरकारी बसों की सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वहीं, सरकारी बसों में मुफ्त सफर करने वाली महिलाओं को भी परेशानी हो सकती है। ऐसे में 22 सितंबर को सफर करने वाले यात्रियों को बसों की स्थिति का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *