पंजाब में 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! थ्रेट मेल मिलने के बाद बच्चों की छुट्टी

पंजाब के फाजिल्का में उस समय हड़कंप मच गया जब 5 प्राइवेट स्कूलों को ईमेल के जरिए बम धमाके की धमकी मिली। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत एहतियाती कदम उठाते हुए स्कूल खाली करवा दिए।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के फाजिल्का में उस समय हड़कंप मच गया जब 5 प्राइवेट स्कूलों को ईमेल के जरिए बम धमाके की धमकी मिली। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत एहतियाती कदम उठाते हुए स्कूल खाली करवा दिए। बच्चों की छुट्टी कर दी गई और अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल से ले जाने के लिए कहा गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। स्कूल परिसरों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और किसी भी संदिग्ध वस्तु की तलाश की जा रही है।

इन 5 स्कूलों को मिली धमकी
फाजिल्का के आत्मवल्लभ पब्लिक स्कूल के अलावा सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, होली हार्ट स्कूल, सर्व हितकारी स्कूल और कॉम्फी इंटरनेशनल स्कूल को भी धमकी भरे ईमेल मिले हैं। आत्मवल्लभ पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल संगीता तिन्ना ने बताया कि स्कूल को बम ब्लास्ट की धमकी वाला ईमेल मिला था। इसके बाद बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल में छुट्टी कर दी गई।

करीब 11:12 बजे आया धमकी भरा मेल
प्रिंसिपल के मुताबिक, स्कूल को करीब 11:12 बजे धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। इसके तुरंत बाद पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्कूल परिसर की जांच शुरू कर दी। बच्चों और स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल खाली करवाए गए और अभिभावकों को बच्चों को घर ले जाने के लिए कहा गया।

साइबर सेल कर रही ईमेल भेजने वाले की तलाश
पुलिस की ओर से स्कूलों में सर्च ऑपरेशन चलाने के साथ-साथ साइबर सेल की टीम को भी जांच में लगाया गया है। साइबर टीम यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी भरे ईमेल किस जगह से भेजे गए और इसके पीछे कौन है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही धमकी की वास्तविकता को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *