ख़बरिस्तान नेटवर्क : हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया पर जानलेवा हमला हुआ है। हालांकि वह इस हमले में बाल-बाल बच गए हैं। इस हमले के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
रेंज रोवर गाड़ी पर चलाई गोलियां
पुलिस जांच में सामने आया है कि सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग हुई है, जो उनकी गाड़ी में लगी। हालांकि हमले के दौरान वह गाड़ी में मौजूद नहीं थे। यह हमला देर रात को उनके घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर किया गया है। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे।
हैरी बॉक्सर ने ली जिम्मेदारी
वहीं इस हमले के बाद सोशल मीडिया पर अनिल पंडित नाम से पोस्ट डालकर इस हमले की जिम्मेदारी ली गई है। पोस्ट में लिखा गया है कि इस फायरिंग की जिम्मेदारी हिमांशु सोनीपत, हैरी बॉक्सर, हरमन संधू और अनिल पंडित लेते हैं। या तो हमारी कॉल का जवाब दो, नहीं तो तेरी छाती में गोली मारी जाएगी।
मशहूर सिंगर-एक्टर हैं दिलेर खरकिया
बता दें कि दिलेर खरकिया सिंगर, एक्टर और मॉडल है। उनके पिता मशहूर रागनी कलाकार राजेंद्र खरकिया है। पिता से प्रेरित होकर ही 9 साल की उम्र में ही दिलेर ने रागनी कार्यक्रमों में भाग लेना शुरू कर दिया था। 2018 में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा। लीलो चमन, मोटो, जूती काली, हाईकोर्ट, कबूतरी, आलू मटर उनके हिट सॉन्ग हैं।









