पंजाब-चंडीगढ़ में बदला मौसम, 16 जिलों में बारिश का अलर्ट

Weather changes in Punjab and Chandigarh

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। मानसून एक्टिव होने से गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को पंजाब के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।गुरदासपुर और पठानकोट में कुछ जगहों पर भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा पठानकोट, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रोपड़ और मोहाली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भी अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

चंडीगढ़ में भी आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और अब तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। पंजाब में सबसे ज्यादा 37.5 डिग्री तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया।

मानसून ट्रफ और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव

मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। वहीं जम्मू-कश्मीर के आसपास पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है।

इन दोनों मौसमी सिस्टम के असर से पंजाब और चंडीगढ़ में आने वाले समय में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *