भारतीय महिला टीम ने जीता एशिया कप, पाकिस्तानी बोर्ड के चीफ से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को फाइनल में 72 रन से हराकर एशिया कप जीत लिया है। भारतीय टीम रिकॉर्ड 8वीं बार इस खिताब को अपने नाम किया है। एशिया कप जीतने के बाद भारतीय महिला टीम ने भी पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को फाइनल में 72 रन से हराकर एशिया कप जीत लिया है। भारतीय टीम रिकॉर्ड 8वीं बार इस खिताब को अपने नाम किया है। एशिया कप जीतने के बाद भारतीय महिला टीम ने भी पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया।

श्रीलंकाई कप्तान को मेडल देकर रवाना हुए
दरअसल मोहसिन नकवी मैच खत्म होने के बाद प्रेंजेटशन के लिए स्टेज पर पहुंचे। उन्होंने श्रीलंकाई टीम को मेडल और कप्तान को रनर-अप का चैक दिया। जिसके बाद प्रेजेंटशन को खत्म कर दिया गया और मोहसिन नकवी होटल की तरफ रवाना हो गए।

फैंस ने चोर कहकर चिढ़ाया
मोहसिन नकवी के होटल जाते समय भारतीय फैंस ने उन्हें चोर कह कर चिढ़ाया भी। क्योंकि साल पहले ही पुरुषों के एशिया कप में भी मोहसिन नकवी से भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद वह ट्रॉफी अपने साथ लेकर चले गए। इसी कारण भारतीय फैंस ने उन्हें चोर कहकर चिढ़ाया।

BCCI ने लिया था ट्रॉफी न लेने का फैसला- कोच
वहीं इस मामले पर भारतीय महिला टीम के कोच अमोल मजूमदार ने कहा कि ट्रॉफी न लेने का फैसला BCCI ने लिया है और हम उनके साथ हैं। यह टूर्नामेंट हमारे लिए खत्म हो चुका है। हम चैंपियन हैं और हमारे लिए इतना ही काफी है। अब हमारा ध्यान एशियन गेम्स पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *