यूरोप से गैंगस्टर अमृत दलम पंजाब लाया गया, हत्या समेत कई मामलों में था वांटेड

Gangster Amrit Dalam brought to Punjab from Europe; wanted in multiple cases, including murder.

पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों की मदद से मोल्दोवा से गैंगस्टर अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत दलम को पंजाब लाया है।पुलिस के अनुसार, अमृत दलम जग्गू भगवानपुरिया गैंग का मुख्य सदस्य है। वह पंजाब में हत्या, हत्या की कोशिश, हथियारों और नशे से जुड़े कई मामलों में वांछित था।

6 महीने तक चली तलाश

अमृत दलम को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस ने ‘ऑपरेशन ईस्टर्न रीच’ चलाया। करीब 6 महीने तक उसकी तलाश की गई। पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थीं।

7 मार्च को मोल्दोवा में पकड़ा गया

अमृत दलम को 7 मार्च को मोल्दोवा की सीमा पर गिरफ्तार किया गया था। उसकी पहचान इंटरपोल के रेड नोटिस के जरिए हुई।DGP गौरव यादव ने कहा कि अपराधी दुनिया के किसी भी कोने में छिप जाएं, पंजाब पुलिस उन्हें कानून के सामने लाने के लिए कार्रवाई जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *