पंजाब-चंडीगढ़ में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार

Rain spell in Punjab; weather to remain inclement for the next 4 days; department issues warning.

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। कई इलाकों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज 12 सितंबर को पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और गुरदासपुर में बारिश हो सकती है।

शुक्रवार को पंजाब में सबसे ज्यादा 38 डिग्री तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट आई है, लेकिन यह अभी भी सामान्य से करीब 2.2 डिग्री ज्यादा है।

13 से 15 सितंबर तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने 13 से 15 सितंबर के बीच पंजाब के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। चंडीगढ़ में भी बारिश के आसार हैं। शुक्रवार को चंडीगढ़ में 1.2 एमएम, लुधियाना में 21.5 एमएम और रूपनगर में 0.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पाकिस्तान और जम्मू के आसपास बना पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तर पंजाब और आसपास के इलाकों में सक्रिय है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

17 सितंबर तक बारिश के आसार

पंजाब में 17 सितंबर तक बारिश की संभावना बनी हुई है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 38 डिग्री के बीच रह सकता है। दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी पंजाब में तापमान 36 से 38 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

बिजली की मांग भी बढ़ी

गर्मी के बीच पंजाब में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। शनिवार सुबह साढ़े 6 बजे बिजली की मांग 12,720 मेगावाट पहुंच गई। राज्य ने ग्रिड से 8,440 मेगावाट बिजली ली, जबकि बाकी जरूरत राज्य के अपने बिजली उत्पादन से पूरी की गई। दिन में गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग और बढ़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *