पंजाब में राहुल गांधी के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, सचिन पायलट ने CM फेस पर भी साफ किया रुख

कांग्रेस के पंजाब प्रभारी बनने के बाद सचिन पायलट जल्द ही पंजाब दौरे पर आने वाले हैं। इसी बीच उन्होंने पंजाब की राजनीति और 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर खुलकर बात की है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कांग्रेस के पंजाब प्रभारी बनने के बाद सचिन पायलट जल्द ही पंजाब दौरे पर आने वाले हैं। इसी बीच उन्होंने पंजाब की राजनीति और 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर खुलकर बात की है। सचिन पायलट ने साफ कहा कि कांग्रेस पंजाब में राहुल गांधी के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी और पार्टी के सभी नेता एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं किया जाएगा।

AAP को मुख्य प्रतिद्वंद्वी मान रही कांग्रेस
सचिन पायलट ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस का मुख्य मुकाबला सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) से है। उन्होंने कहा कि AAP इस समय पंजाब में सत्ता में है, जबकि कांग्रेस राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी है। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में दोनों दलों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

अकाली दल पर भी साधा निशाना
शिरोमणि अकाली दल को लेकर सचिन पायलट ने कहा कि यह अब पहले वाला अकाली दल नहीं रहा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह प्रकाश सिंह बादल वाला अकाली दल नहीं है। पायलट के मुताबिक, अकाली दल कई हिस्सों में बंट चुका है और शिअद व भाजपा का साथ आना अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने की कोशिश है।

ड्रग्स और कानून व्यवस्था होंगे बड़े चुनावी मुद्दे
सचिन पायलट ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर ड्रग्स और कानून व्यवस्था को प्रमुख मुद्दा बताया। उन्होंने संकेत दिया कि कांग्रेस चुनाव के दौरान इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। पंजाब प्रभारी बनने के बाद पायलट का यह बयान राज्य में कांग्रेस की आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *