शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस के कनाडा दौरे पर हाईकोर्ट सख्त, पंजाब सरकार से मांगा जवाब

पंजाब के शिक्षामंत्री मंत्री हरजोत सिंह बैंस से जुड़े एक मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से जवाब मांगा है। मामला जनवरी 2024 में हरजोत सिंह बैंस के कथित कनाडा दौरे और इसी अवधि में पंजाब व दिल्ली में उनकी मौजूदगी से जुड़े सरकारी रिकॉर्ड को लेकर है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के शिक्षामंत्री मंत्री हरजोत सिंह बैंस से जुड़े एक मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से जवाब मांगा है। मामला जनवरी 2024 में हरजोत सिंह बैंस के कथित कनाडा दौरे और इसी अवधि में पंजाब व दिल्ली में उनकी मौजूदगी से जुड़े सरकारी रिकॉर्ड को लेकर है।

17 से 20 जनवरी 2024 की अवधि पर उठे सवाल
जालंधर के करण प्रीत सिंह ने इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। याचिका में केंद्र सरकार, पंजाब सरकार और कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस को पक्षकार बनाया गया है। याचिका में 17 से 20 जनवरी 2024 के बीच की अवधि को लेकर सवाल उठाए गए हैं। याचिकाकर्ता का दावा है कि इन तारीखों के दौरान हरजोत सिंह बैंस कनाडा के निजी दौरे पर थे।

याचिकाकर्ता के मुताबिक सरकारी दस्तावेजों में इसी अवधि के दौरान मंत्री की चंडीगढ़, रोपड़, कीरतपुर साहिब, आनंदपुर साहिब और दिल्ली में विभिन्न कार्यक्रमों और दौरों में मौजूदगी से संबंधित रिकॉर्ड दर्ज है।

विदेश में थे या पंजाब-दिल्ली में? याचिका में उठाया गया विरोधाभास
याचिका में सवाल उठाया गया है कि यदि मंत्री 17 से 20 जनवरी के दौरान कनाडा में थे, तो उसी अवधि में पंजाब और दिल्ली में उनकी सरकारी गतिविधियों से जुड़े रिकॉर्ड कैसे मौजूद हैं। कोर्ट से मंत्री के विदेश दौरे से संबंधित रिकॉर्ड और मंजूरी प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की है। इसके साथ ही यात्रा के दौरान हुए सरकारी खर्च की भी जांच की मांग की गई है।

हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से मांगा जवाब
मामले की सुनवाई के दौरान पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से जवाब मांगा है। अब सरकार की ओर से कोर्ट में यह स्पष्ट किया जाना है कि मंत्री के जनवरी 2024 के विदेश दौरे, संबंधित मंजूरियों और उस अवधि के सरकारी कार्यक्रमों से जुड़े रिकॉर्ड की वास्तविक स्थिति क्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *