पंजाब में नशे में धुत बेटे ने मां का किया कत्ल, प्रेशर कुकर से किया था हमला

पंजाब नशे में आदी एक बेटे ने कुकर से अपनी मां की हत्या कर दी। मां की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने आरोपी बेटे को पकड़ कर लिया। जिसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई और आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के अबोहर में नशे के आदी एक बेटे ने कुकर से अपनी मां की हत्या कर दी। मां की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने आरोपी बेटे को पकड़ कर लिया। जिसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई और आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया।

नशे की हालत में पहुंचा था घर
जानकारी के मुताबिक 80 साल की कृष्णा रानी अपने छोटे बेटे के साथ रहती थी। वह कभी-कभी अपने बड़े बेटे सुनील के पास आया करती थीं। 3 दिन पहले ही वह अपने बड़े बेटे के पास रहने के लिए आई थी। आज दोपहर करीब 1 बजे सुनील नशे की हालत में घर में घुसा और मां से झगड़ा करने लगा।

आक्रामक रूप देख मां ने दरवाजा किया बंद
सुनील का आक्रामक रूप देख कृष्णा रानी ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद बेटे ने कमरे की खिड़की तोड़ दी और अंदर घुसकर मां पर हमला कर दिया। उसने पहले मां के कपड़े फाड़े, फिर घर में रखे प्रेशर कुकर से मां के सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *