SGPC ने किया 21 अगस्त को पंजाब बंद का समर्थन, अंतरिम मीटिंग भी टाली

बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चे की तरफ से 21 अगस्त को पंजाब बंद की कॉल बुलाई गई है। अब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने इसका समर्थन किया है। इसके लिए उन्होंने SGPC की अंतरिम कमेटी की मीटिंग भी एक दिन के लिए टाल दी है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चे की तरफ से 21 अगस्त को पंजाब बंद की कॉल बुलाई गई है। अब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने इसका समर्थन किया है। इसके लिए उन्होंने SGPC की अंतरिम कमेटी की मीटिंग भी एक दिन के लिए टाल दी है।

21 अगस्त को SGPC के सभी संस्थान रहेंगे बंद
SGPC प्रधान ने कहा कि बंदी सिंहों की रिहाई लंबे समय से सिख समुदाय की प्रमुख मांगों में शामिल है। SGPC इस मुद्दे को लेकर पहले भी सरकारों के सामने आवाज उठाती रही है। आगे भी कोशिश जारी रखेगी। 21 अगस्त के पंजाब बंद के समर्थन में SGPC के मुख्य कार्यालय सहित उसके सभी संस्थान और कार्यालय बंद रहेंगे। अंतरिम कमेटी की मीटिंग 22 अगस्त को सुबह 11 बजे निर्धारित समय के अनुसार आयोजित की जाएगी।

सरकार आवाज दबाने की कोशिश कर रही
प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने कहा SGPC हमेशा ही बंदी सिंहों की रिहाई के लिए कोशिश करत रही है। इस मांग को लेगकर होने वाले संघर्षों का भी समर्थन करती है। सरकार को बंदी सिंहों की रिहाई के मामले में सिख समुदाय की भावनाओं को समझना चाहिए। सरकार इस मुद्दे पर संघर्ष करने वालों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है, जिसका विरोध किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *