पंजाब में सरकारी बस कर्मचारियों की हड़ताल, यात्री हुए परेशान

पंजाब में रोडवेज, PRTC और पनबस के कच्चे कर्मचारियों ने 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया है। जिस कारण आज सुबह से ही सरकारी बस में सफर करने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड पर मुसाफिरों को निराश होकर प्राइवेट बसों का सहारा लेना पड़ रहा है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में रोडवेज, PRTC और पनबस के कच्चे कर्मचारियों ने 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया है। जिस कारण आज सुबह से ही सरकारी बस में सफर करने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड पर मुसाफिरों को निराश होकर प्राइवेट बसों का सहारा लेना पड़ रहा है।

7-8 मीटिंग के बाद भी नहीं मिला कोई नतीजा
पंजाब रोडवेज, PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब के प्रधान रेशम सिंह गिल ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार के साथ कई बार मीटिंग हो चुकी हैं। हर बार सरकार कुछ दिनों का समय मांगकर मामले को टाल देती है। पिछले 6 महीने में 7 से 8 मीटिंग हो चुकी हैं, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है।

सीएम ने अभी तक मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की
यूनियन प्रधान रेशम सिंह गिल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा था कि ठेकेदारों को बीच से हटा कर कर्मचारियों को सीधे सरकार के अधीन लाया जाएगा। पर यूनियन का दावा है कि अभी तक इस संबंध में उम्मीद के अनुसार कार्रवाई नहीं हुई। सरकार को एक साफ नोटिफिकेशन जारी करना चाहिए, जिसके जरिए ठेकेदारों और बिचौलियों की भूमिका खत्म को कर्मचारियों को सीधे डिपार्टमेंट के अधीन कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *