चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के नियम बदले: अब 3 भाषाओं में होगी परीक्षा, इंटरव्यू खत्म और होगी नेगेटिव मार्किंग

Rules for Chandigarh Police constable recruitment changed: Exam to be held in three languages,

चंडीगढ़ पुलिस विभाग ने ग्रुप-C (एग्जीक्यूटिव) पुरुष और महिला कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। इसके लिए ‘द कांस्टेबल भर्ती (तीसरा संशोधन) नियम, 2026’ की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

अब भविष्य में होने वाली सभी भर्तियां ट्रांसपेरेंट रिक्रूटमेंट प्रोसेस (TRP) के नियमों के तहत पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की जाएंगी।

भर्ती प्रक्रिया से जुड़े 5 प्रमुख बदलाव

100 अंकों की लिखित परीक्षा: चयन के लिए 100 अंकों का बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) टेस्ट होगा। उम्मीदवार अपनी सुविधा अनुसार कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) या OMR शीट आधारित परीक्षा दे सकेंगे।

गलत जवाब पर होगी नेगेटिव मार्किंग: परीक्षा में सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काट लिए जाएंगे (नेगेटिव मार्किंग)।

तीन भाषाओं में प्रश्न पत्र: अभ्यर्थी हिंदी, अंग्रेजी या पंजाबी में से किसी भी भाषा में परीक्षा दे सकेंगे। भाषा का चयन फॉर्म भरते समय ही करना होगा, जिसे बाद में बदला नहीं जा सकेगा।

शून्य साक्षात्कार नीति (No Interview): भर्ती में पक्षपात खत्म करने के लिए इंटरव्यू पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। अंतिम मेरिट लिस्ट केवल लिखित परीक्षा और बोनस अंकों के आधार पर बनेगी।

फिजिकल टेस्ट: लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को ही अगले चरण यानी ‘फिजिकल एंड्यूरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट’ (PE&MT) के लिए बुलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *