ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर विनीत धीर की तरफ से निकाली गई शुक्राना यात्रा के दौरान 2 गुटों के बीच में हुई लड़ाई की अब नई वीडियो सामने आी है। नई सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कैसे दोनों गुटों के बीच हाथापाई हो रही हैं और लोगों के बीच भगदड़ मच रही है।
पुलिस ने 17 के खिलाफ दर्ज किया मामला
वहीं इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर अब तक 17 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमों का गठन किया गया है और उन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी भी की जा रही है।
रविवार 2 अगस्त की है घटना
आपको बता दें कि यह पूरा मामला 2 अगस्त रविवार के दिन का है, जब विनीत धीर नॉर्थ हलके की कमान मिलने पर शुक्राना यात्रा निकाल रहे थे। इस दौरान उनके साथ आप के कई नेता भी मौजूद थे। इसी दौरान शहर के दो ऐसे चर्चित गुट भी यात्रा में मौजूद थे, जिनके बीच काफी समय से पुरानी रंजिश चली आ रही थी।









