पंजाब में सेवा केंद्र यूनियनों ने किया हड़ताल का ऐलान, सरकार को दिया अल्टीमेटम

पंजाब में आज आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि सेवा केंद्र कर्मचारियों ने हड़ताल करने का ऐलान किया है। सेवा केंद्र कर्मचारियों की यूनियन ने पंजाब सरकार को दोपहर 2 बजे हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में आज आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि सेवा केंद्र कर्मचारियों ने हड़ताल करने का ऐलान किया है। सेवा केंद्र कर्मचारियों की यूनियन ने पंजाब सरकार को दोपहर 2 बजे हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। इसलिए अगर आप कोई भी अपना काम करवाना चाहते हैं तो 2 बजे से पहले निपटा लें, वर्ना आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

2 बजे के बाद करेंगे पेन शटडाउन हड़ताल
कर्मचारियों की यूनियन ने कहा कि अगर सरकार ने 2 बजे तक सैलरी नहीं दी तो कर्मचारी पेन-कंप्यूटर डाउन हड़ताल करेंगे। इससे सेवा केंद्रों का काम पूरी तरह से ठप हो जाएगा। हड़ताल के दौरान सेवा केंद्र में आए किसी भी व्यक्ति का कोई भी काम नहीं किया जाएगा। पंजाब में प्रतिदिन करीब 90 हजार से 1 लाख आवेदन सेवा केंद्रों में प्राप्त होते हैं।

हड़ताल के कारण इन कामों पर पड़ेगा असर
अगर सेवा केंद्र के कर्मचारी हड़ताल पर जाते हैं तो जाति, आय, संपत्ति, बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट नहीं बन पाएंगे। वहीं शादी की रजिस्ट्रेशन भी नहीं हो पाएगी। इसके अलावा जमीन की जमाबंदी और फर्द की कॉपी, स्टाम्प पेपर संबंधी आवेदन, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन, पेंशन के आवेदन, ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन और आधार कार्ड अपडेट जैसी सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *