ED दफ्तर पहुंचे लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा, इस मामले में पूछताछ जारी

लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कार्यालय पहुंचे। उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री के कथित वीडियो से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। यह मामला गुरुग्राम की फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) में रिपोर्ट तैयार करने के दौरान कथित गड़बड़ी के आरोपों से जुड़ा है

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कार्यालय पहुंचे। उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री के कथित वीडियो से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। यह मामला गुरुग्राम की फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) में रिपोर्ट तैयार करने के दौरान कथित गड़बड़ी के आरोपों से जुड़ा है।

ED कर रही स्वप्न शर्मा से पूछताछ
जानकारी के मुताबिक, ED के अधिकारी स्वप्न शर्मा से मामले के संबंध में पूछताछ कर रहे हैं। जांच एजेंसी इस बात की पड़ताल कर रही है कि मुख्यमंत्री के कथित वीडियो की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट तैयार करने में किसी तरह की अनियमितता हुई थी या नहीं।

मामले में FIR दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने FIR दर्ज की है। अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। जांच एजेंसी मामले से जुड़े तथ्यों, कथित गड़बड़ियों और संबंधित लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। फिलहाल स्वप्न शर्मा से पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *