जालंधर भार्गव कैंप गोलीकांड में 4 के खिलाफ केस दर्ज, CCTV फुटेज में भागते दिखे आरोपी

जालंधर भार्गव कैंप में मंगलवार शाम को अवैध शराब पर कार्रवाई करने गई एक्साइज की टीम पर एक युवक ने फायरिंग कर दी। जिसके बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है। जिसमें आरोपी भागता हुआ दिखाई दे रहा है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर भार्गव कैंप में मंगलवार शाम को अवैध शराब पर कार्रवाई करने गई एक्साइज की टीम पर एक युवक ने फायरिंग कर दी। जिसके बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है। जिसमें आरोपी भागता हुआ दिखाई दे रहा है।

पुलिस ने 4 के खिलाफ दर्ज किया मामला
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में देर रात एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं बाकी के आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

नशा तस्करों ने चलाई थी गोलियां
बता दें कि शहर के भार्गव कैंप इलाके में एक्साइज टीम और नशा तस्कर के बीच हुए विवाद के दौरान गोलियां चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए थे, जबकि कई लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई थी। थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक गोली का खोल बरामद किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *