भूलकर भी मत लेना Dabar के इन प्रोडक्ट्स को, FSSAI ने घी, शहद समेत इन पर लगाया बैन

अगर आप भी Dabar के घी या फिर शहद को 100 फीसदी शुद्ध मानकर खरीद रहे तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हो।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अगर आप भी Dabar के घी या फिर शहद को 100 फीसदी शुद्ध मानकर खरीद रहे तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हो। क्योंकि फूड सेफ्टी रेगुलेटर FSSAI (फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने Dabar के उन प्रोडक्ट्स पर बैन लगा दिया है, जो 100 फीसदी शुद्धता के दावे से बेचे जारहे थे।

Dabar के इन प्रोडक्ट्स पर लगाया गया बैन
इस मामले पर FSSAI ने बताया कि Dabar के कई प्रोडक्ट्स को बैन कर दिया गया है। इनमें शहद, ऐपल साइडर विनेगर, वर्जिन कोकोनट ऑयल, तिल का तेल, देसी घी, नारियल पानी, कोकोनट मिल्क समेत कई और भी चीजें शामिल हैं। कंपनी की वेबसाइट पर इन्हें 100 फीसदी नेचुरल, 100 फीसदी प्योर और ऑर्गैनिक तरीके से बेचा जा रहा था। 100 फीसदी शुद्धता के दावे वाले प्रोडक्ट्स लोगों को गुमराह करने वाले हैं। जिस कारण यह कार्रवाई की गई है।

FSSAI ने कंपनी से 15 दिन के अंदर मांगा जवाब
FSSAI का कहना है कि किसी भी प्रोसेस्ड फूड के लिए 100 फीसदी शुद्धता का दावा करना अस्पष्ट है और इन्हें साइंटिफिकली प्रूफ भी नहीं किया जा सकता है। ये लैब टेस्ट में पास ही नहीं होंगे। 100 फीसदी दावों का यह उपयोग FSS विनियम, 2018 का उल्लंघन करता है। इसलिए डाबर कंपनी को नोटिस जारी करते हुए 15 दिन के अंदर इस मामले पर जवाब मांगा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *