ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में बस्ती अड्डा चौक के पास एक चलती एक्टिवा में अचानक आग लग गई। जैसे ही चालक को इसका पता चला तो उसने तुरंत उतरा और एक्टिवा को बीच रासते में ही फेंक दी। जिसके बाद आस-पास लोगों ने फायर ब्रिगेड को इस घटना की जानकारी दी।
एक्टिवा जलकर पूरी तरह से खाक
फायर अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि बस्ती अड्डा के पास उन्हें एक्टिवा में आग लगने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और एक्टिवा को बुझाने का काम शुरू किया। पर तब तक एक्टिवा पूरी तरह से जलकर खाक हो गई थी। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।









