ख़बरिस्तान नेटवर्क : जानवरों की भलाई के लिए एक और कदम बढ़ाते हुए ‘अर्बन पेट्स कपूरथला’ की ओर से डॉ. जी.एस. बेदी की अगुवाई में “मुफ्त एंटी रेबीज टीकाकरण कैंप” का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 4 अगस्त 2026 और 5 अगस्त 2026 को आयोजित होगा, जिसमें कुत्तों और बिल्लियों को रेबीज जैसी घातक बीमारी से बचाने के लिए मुफ्त टीके लगाए जाएंगे।
इस कैंप के बारे में जानकारी देते हुए श्री राहुल भारद्वाज और आयोजकों ने बताया कि यह टीकाकरण पालतू (Pet) और आवारा (Stray) दोनों तरह के कुत्तों और बिल्लियों के लिए बिल्कुल मुफ्त रहेगा। इस कैम्प में Cawa, इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स ,(MSD एनिमल साइंस, Mankind, Drools की तरफ से सहयोग रहेगा ।
कैंप की प्रमुख विशेषताएं
कैंप में रेबीज के टीकों के अलावा बिल्लियों और कुत्तों के लिए डॉक्टरों की विशेष टीम उपलब्ध रहेगी, जो टीकाकरण के साथ-साथ मुफ्त जांच और परामर्श भी देगी।इस दौरान पशुपालकों को रेबीज रोग से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जाएगी और इससे बचाव के सही उपायों के बारे में जागरूक किया जाएगा।यह पहल न केवल जानवरों की सुरक्षा करेगी, बल्कि उनकी देखभाल करने वाले लोगों और आम जनता के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होगी।
समय और अपील
आयोजकों ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि वे इस कैंप में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। लोग अपने पालतू जानवरों और आसपास के आवारा कुत्तों व बिल्लियों को बाईपास चौक , कपूरथला’ लाकर रेबीज से बचाव के मुफ्त टीके अवश्य लगवाएं।यह कैंप सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।









