ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले लाखों वोटरों के नाम कट सकते हैं। क्योंकि राज्य में वोटर लिस्ट की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तहत लोगों ने इंयूमरेशन फॉर्म वापस नहीं जमा करवाए हैं। पंजाब चीफ इलेक्ट्रोल अफसर के मुताबिक पंजाब में 20.77 लाख लोगों ने वोटर्स ने अपने फॉर्म वापस जमा नहीं करवाएं हैं।
90 फीसदी ही फॉर्म जमा हुए हैं
उन्होंने बताया कि पंजाब में बीएलओ के जरिए कुल 2 करोड़ 14 लाख 60 हजार 990 इन्यूमरेशन फॉर्म बांटे गए थे। जिनमें से अभी तक 1 करोड़ 93 लाख 83 हजार 698 फॉर्म ही वापस जमा हुए हैं। राज्य में 90.32% फॉर्म जमा होने के बाद अब करीब 20 लाख फॉर्मों को अनकलेक्टिड कैटेगरी में डाल दिया गया है।
फॉर्म जमा कराने की है आखिरी तारीख
उन्होंने आगे बताया कि सबसे ज्यादा अनकलेक्टिड फॉर्म लुधियाना में हैं, जहां 4 लाख से ज्यादा फॉर्म वापस जमा नहीं हुए। ये फॉर्म जमा कराने की आज (3 अगस्त) आखिरी डेट है। अगर ये आज आखिरी तारीख को जमा न हुए तो ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से इनके नाम कट सकते हैं।









