बलकौर सिद्धू भी राजा वड़िंग के हुए खिलाफ, बोले- सिर्फ मेरा बेटा ही नहीं आपकी पत्नी भी हारी थी चुनाव

पंजाब कांग्रेस में अब ऐसा लग रहा है कि हर कोई राजा वड़िंग का विरोध कर रहा है। अब सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने भी राजा वड़िंग के खिलाफ बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि राजा वड़िंग हर बार-बार मेरे बेटे की 63 हजार वोटों का जिक्र कर रहे हैं, उस दौरान सिर्फ मेरा बेटा ही नहीं बल्कि सभी दिग्गज हारे थे।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब कांग्रेस में अब ऐसा लग रहा है कि हर कोई राजा वड़िंग का विरोध कर रहा है। अब सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने भी राजा वड़िंग के खिलाफ बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि राजा वड़िंग हर बार-बार मेरे बेटे की 63 हजार वोटों का जिक्र कर रहे हैं, उस दौरान सिर्फ मेरा बेटा ही नहीं बल्कि सभी दिग्गज हारे थे।

अमृता वड़िंग का क्यों नहीं जिक्र करते राजा
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने ‘हर बूथ कांग्रेस मजबूत मुहिम’ के मंच पर बैठे प्रधान वड़िंग और पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल को आइना दिखाया है। प्रधान जी बार-बार मेरे बेटे की 63 वोट से मिली हार का जिक्र कर रहे हैं, जबकि उस समय सभी दिग्गज हार गए थे। सिद्धू के अलावा अमृता वड़िंग भी चुनाव हार गई थी। राजा वड़िंग उसका जिक्र क्यों नहीं करते? उनका बेटा सिद्धू मूसेवाला न कभी हारा था और न कभी हारेगा, वह आज भी लोगों के दिलों पर राज करता है।

गुटबाजी के लिए वड़िंग को ठहराया जिम्मेदार
बलकौर ने मंच पर ही कह दिया कि पंजाब कांग्रेस में बूथ का कार्यकर्ता पहले से मजबूत है, लेकिन आप की वजह से गुटबाजी हो रही है। आप आते हैं और जो सामने आया उसकी पीठ पर थापी देकर कह देते हैं कि तू एमएलए है तैयारी कर। एक हलके में चार-चार एमएलए बनाकर पार्टी में गुटबाजी कर दी। बलकौर सिंह ने राजा वडिंग को इसी बयान पर फिर मीडिया से बात करते हुए भी घेरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *